कुल्लू। तलोगी में सोमवार को वाहनों की पासिंग हुई। इसमें 20 व्यावसायिक और छह निजी वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे। किसी वाहन की फ्रंट हेडलाइट खराब थी तो किसी के इंडीकेटर काम नहीं कर रहे थे।
इसके साथ किसी गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग का काम नहीं हुआ था। सोमवार को पासिंग के लिए कुल 116 व्यावसायिक वाहन आए थे। इनमें सिर्फ 96 वाहन ही पास हुए।
वाहनों के सभी कागजों को एमबीआई ने जांचा। पासिंग में 24 निजी वाहन भी आए थे। इन वाहनों को भी जांचा गया लेकिन 18 वाहन ही परिवहन विभाग की ओर से तय किए गए मानक पूरा कर पाए।
छह निजी वाहन भी फेल साबित हुए। अब इन वाहनों के मालिकों को दूसरी बार पासिंग में शामिल होना पड़ेगा। कुल्लू में वाहनों की अगली पासिंग 18 मार्च को होनी है, तब तक इन्हें कमियां दूर करने के लिए कहा गया है। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने कहा कि तलोगी में वाहनों की पासिंग हुई।
इसमें व्यावसायिक में 116 में से 96 वाहन ही पास हुए हैं जबकि निजी वाहनों में 24 में से 18 वाहन पास हुए। चालकों को दूसरी बार पासिंग में वाहनों की कमियां पूरी करके आने को कहा गया है। संवाद