फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन बीघा जमीन के बदले लिया 25 लाख का ऋण

Thu, 18 Sep 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की भुंतर शाखा में सामने आई धोखाधड़ी, पुलिस में केस दर्ज
विज्ञापन

बैंक के निरीक्षण में किसी और का निकला भवन, जमीन भी खाली प्लॉट

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसबीआई की भुंतर शाखा में तीन बीघा जमीन गिरवी रखने का झांसा देकर 25 लाख रुपये का ऋण हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। तलोगी गांव के आरोपी पर बैंक को ठगने का आरोप है।
बैंक प्रबंधन की जांच में जमीन खाली प्लॉट और भवन किसी और का निकला। मुख्य बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसबीआई की भुंतर शाखा के मुख्य प्रबंधक ने कहा कि तलोगी गांव के एक व्यक्ति ने 28 मई 2014 बैंक से तीन बीघा जमीन के बदले 25 लाख रुपये का ऋण लेने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद बैंक ने नकद ऋण सीमा स्वीकृत कर दी। इसके बाद बैंक ने 17 जून 2014 को उसकी जमीन गिरवी रख ली। जब बैंक ने निरीक्षण किया तो पाया कि संपत्ति एक खाली प्लॉॅट थी। इतना ही नहीं, सड़क के निर्माण के लिए जमीन के एक हिस्से पर अतिक्रमण भी किया गया था। ऋण लेने से पहले दिखाया गया भवन भी किसी और का निकला। आरोपी ने बैंक को धोखा देकर ऋण लिया और इस राशि का दुरुपयोग किया। 17 सितंबर 2025 को मुख्य प्रबंधक की ओर से पुलिस को दी शिकायत के बाद अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, इस तरह का मामला सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का माहौल है। उधर, इस बारे में एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें