फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव के दौरान पिरड़ी से कुल्लू के लिए चलेंगी 25 ई-बसें

Mon, 25 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लोगों की सुविधा के लिए पिरड़ी से ढालपुर के लिए 25 इलेक्ट्रिक और निजी बसें चलाई जाएंगी। हर पांच से 10 मिनट के अंतराल में लोगों को पिरड़ी से कुल्लू और कुल्लू से पिरड़ी तक बस की सुविधा मिलेगी। दशहरा के लिए पिरड़ी में 1,000 गाड़ियों के लिए अस्थायी पार्किंग भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


ढालपुर की तरफ आने वाले अधिकतर वाहन पिरड़ी में ही पार्क होंगे। पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी से ढालपुर तक पहुंचने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेंगा। इसके अलावा निजी बसों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इलेक्ट्रिक के साथ ही निजी बसें भी नियमित रूप से दशहरा में सेवाएं देती रहेंगी।
गौर रहे कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो में कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनमें 15 कुल्लू डिपो चला रहा है, अन्य बसों का संचालन अन्य डिपो के माध्यम से किया जा रहा है। दशहरा उत्सव के लिए सभी इलेक्ट्रिक बसों को कुल्लू वापस लाया जाएगा। एचआरटीसी के क्षेेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव में पिरड़ी से ढालपुर के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही निजी बसों की सेवाएं भी ली जाएंगी।
विज्ञापन



पशु मैदान में बनेगा अस्थायी बस अड्डा

हर साल कुल्लू दशहरा में ढालपुर स्थित पशु मैदान में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाता है। यहां से भुंतर, पाहनाला, मंडी की तरफ जाने वाले बसों को भेजा जाता है। जबकि खराहल, मनाली, भेखली की तरफ जाने वाली बसें सरवरी बस अड्डा से चलती हैं। सभी वाहनों के ढालपुर में प्रवेश करने से जाम की समस्या पेश आती थी। मगर इस बार पिरड़ी और सरवरी में ही वाहनों की पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। इसलिए ढालपुर और आसपास के क्षेत्र में जाम नहीं लगेगा।
रात 10 बजे के बाद कुल्लू-मनाली रूट पर दौड़ेगी बस
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में रात्रि संध्या के कार्यक्रम रात 10:00 बजे तक होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुल्लू से मनाली के बीच बस चलाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के बाद लोग बस में अपने घर जा पाएंगे। बिजली महादेव रूट पर रात 10:00 बजे के बाद बस भेजने की मांग भी निगम प्रबंधन को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें