फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छात्रवृत्ति के लिए 217 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 08 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू ने रविवार को स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट-2026 का आयोजन किया। यह परीक्षा कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन

स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में क्षेत्र के 217 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 21,700 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके अंतर्गत शीर्ष 3 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 50 फीसदी फीस में छूट दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें