फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलगा गांव की सड़क पर खर्च होंगे ढाई करोड़ रुपये

Sun, 08 Feb 2026 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है पुलगा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के पुलगा गांव की सड़क पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलगा गांव की डेढ़ किलोमीटर सड़क चकाचक होने से ग्रामीणों और पर्यटकों को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत इस सड़क को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

गौर रहे कि पुलगा गांव से एनएचपीसी डैम साइट के गेट से संपर्क सड़क निकाली गई है। हालांकि मुख्य सड़क मणिकर्ण से बरशैणी तक है। मणिकर्ण घाटी के पुलगा, तोष आदि गांव पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। इन गांवों में अकसर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। सालभर इस ओर पर्यटकों का आना-जाना रहता है। सड़क खस्ताहाल होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलगा गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क के लिए स्वीकृति मिलने के बाद अब ग्रामीणों को कार्य शुरू होने का इंतजार है। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कब तक सड़क का कार्य शुरू किया जाता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि सड़क के लिए धनराशि मंजूर हुई है। इस राशि से पुलगा गांव की संपर्क सड़क को चकाचक किया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें