फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में की पुलिस की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के बड़ा भूईन में रविवार को आयोजित जनमंच में एक शिकायतकर्ता ने पुलिस की पोल कर रख दी है। सार्वजनिक पर की गई शिकायत से पुलिस अधिकारी भी सकपका गए। वन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने जनमंच के दौरान बोड़सू जंगल में देवदार के कटे हुए पेड़ों के ठूंठ निकालने का मामला उठाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि करीब दो माह पहले लक्ष्मी महिला मंडल लारीकोट की महिलाएं ठूंठ निकालने मामले का विरोध कर रही थी। उस दौरान वन विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। इनमें कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी नहीं थी। ऐसे में पुरुष पुलिस कर्मचारी को महिलाओं को हटाने के लिए लगा दिया। जब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल एक बूटा बेटी के नाम पौधे बांटने में व्यस्त थे तो पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को मंच पर ही बुला लिया। इस मसले पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है शिकायतकर्ता को पुलिस अधिकारी ने पुलिस की ऐसी शिकायत करने पर जवाब मांगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर जनमंच में ऐसी शिकायत नहीं कर सकते तो फिर कहां उठाएंगे।

2200 की सोलर लाइटें 3000 में दीं
जनमंच में इशुपाल ने शिकायत की कि पूईद पंचायत में 2200 रुपये की सोलर लाइट लोगों को तीन हजार हजार में दी। इसके अलावा ये लाइटें प्रधान ने अपने चहेतों के घर के पास लगाई। मंत्री ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के कारण एक घंटा देरी से शुरू हुआ जनमंच
भुंतर में होने वाले जनमंच का समय सुबह दस बजे था। लेकिन जनमंच सुबह दस बजे शुरू न होकर 11 बजे ही शुरू हो पाया। आयोजन स्थल पर बारिश के चलते काफी कीचड़ था। लेकिन धूप खिलने के बाद यहां काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें