फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति के सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। स्पीति में शिक्षा विभाग का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा ने विषम परिस्थितियों के बीच बोर्ड के निर्देश का पालन कर सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसके लिए घाटी के लोगों ने भी सराहना की है।
विज्ञापन

स्पीति के लोगों का कहना है कि काजा में बतौर एसडीएम काम कर रहे जीवन नेगी ने घाटी में बंक मारने वाले अध्यापकों पर भी शिकंजा कसा है और शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद स्कूलों अनुशासन भी बना रहेगा। स्पीति में बोर्ड कक्षाओं के सात परीक्षा केंद्रों में नकल करना आसान नहीं है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार बोर्ड के सभी परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी लगाना अनिवार्य करने के बाद स्पीति के सभी परीक्षा केंद्र कैमरे के लैस हो गए हैं। काजा, लोसर, हंसा, ताबो, रंगरीक, सगनम और किब्बर सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्पीति में शिक्षा विभाग का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन किया गया है। नेगी ने कहा है कि काजा स्कूल में 12 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा है कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है। पहले 28 फरवरी तक का समय दिया था अब यह समय बोर्ड परीक्षा के एक दिन पूर्व पांच मार्च तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें