फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में ही उखड़े अटल सदन की कुर्सियों के नट बोल्ट

विज्ञापन
कुर्सियों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में करीब 23 करोड़ की लागत से बने अटल सदन में लगी करीब 700 कुर्सियां जवाब देने लगी हैं। सदन के ऑडिटोरियम में लगाई दर्जनों कुर्सियों के नट बोल्ट उखड़ गए हैं। ऐसे में अटल सदन के भव्य भवन निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर लोनिवि ने 62 लाख रुपये खर्च किए है।
एक कुर्सी की कीमत नौ हजार बताई जा रही है। 25 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अटल सदन का उद्घाटन किया है। लेकिन एक माह के भीतर ही ऑडिटोरियम में लगाई कुर्सियां उखड़ गई हैं। सभागार में नट बोल्ट के सहारे टिकी कुर्सियों में से दर्जनों कुर्सियों के नट बोल्ट उखड़ गए है। ऐसे में इन पर बैठना लोगों के लिए अब जोखिम भरा हो गया है। शहरवासी राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक, चमन लाल, दिनेश, प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, राजू, संजय शर्मा, राजेश ने कहा कि अटल सदन में लाखों की लागत से लगाई सैकड़ों कुर्सियों के नट बोल्ट निकलना शुरू हो गए हैं। दो दर्जन से अधिक कुर्सियों ने जवाब दे दिया है। लोनिवि कुल्लू ने अटल सदन पर करीब 23 करोड़ की राशि खर्च की है। आधुनिक सुविधा से लैस एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है, वहीं इसमें करीब डेढ़ दर्जन कमरे भी बनाए गए हैं। अटल सदन में एक साथ करीब 100 लोग ठहर सकते हैं। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता विनय हाजिरी ने कहा कि अटल सदन के ऑडिटोरियम में लगाई कुर्सियों के नट बोल्ट को बदला जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेयटी केे बाद दूसरा बड़ा ऑडिटोरियम
अटल सदन कुल्लू की देखभाल भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से की जा रही है। प्रदेश में विभाग का यह सभागार शिमला के गेयटी के बाद दूसरा सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है। यहां पर करीब 700 कुर्सियों का लगाया गया है। इसमें एक बालकनी और एक बॉक्स भी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें