फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरला-न्यूल में मिलेगी सिंचाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूूूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा के तहत हुरला तथा न्यूल में विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और थाटीधार में पैदल पुल का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाओं से लगभग दर्जन भर गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा और दस लाख की लागत से बनने वाले थाटीधार पैदल पुल से कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शौरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना चलाई थी, जो आज गांव-गांव में पहुंच चुकी है। इसी तरह वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों एवं बागवानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की है और इसके लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत 83 लाख और 75 लाख रुपये की दो स्कीमों का शिलान्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से हुरला और न्यूल के सभी कृषकों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब बजौरा आए थे तो उन्होंने मकराहड़ में शाही स्नानागार के लिए 10 लाख की घोषणा की थी, जो राशि विभाग को आ चुकी है। पनारसा से पुल तक टारिंग के लिए मुख्यमंत्री ने 20 लाख की घोषणा की थी, जो मिल गई। उन्होंने कहा कि नाबार्ड से 4.95 करोड़ लागत से बनने वाले दलाशनी पुल के रुके कार्य को गति दी जा रही है। चुट्टी बिहाली में एक फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग से बातचीत चल रही है। इसका निर्माण करोड़ों की लागत से होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। गड़सा घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में यहां नेचर पार्क और पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। शाट-निहराणी जगह को नई राहें-नई मंजिले के अंतर्गत विकसित किया जाएगा और अधिक से अधिक युवकों को इन पर्यटन गतिविधियों से स्वरोजगार मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता बीबी गोयल, सचिव नवल नेगी, पृथीपाल, महामंत्री परमानंद, दुर्गा नेगी, सोम दास, रविंद्र पाल, जगदीश, हेमराज, देवेंद्र ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, मनु शर्मा व दिवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें