फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल, मीनाक्षी को बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ में रविवार को 13वां वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा ने की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 12वीं कक्षा के अनिल और मीनाक्षी को बेस्ट एथलीट, 12वीं कक्षा को बेस्ट क्लास के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने लच्छी-लच्छी लोग गलांदे पर धमाल मचाया। छात्रों ने नेपाली, पंगवाली, स्पीति, शिमला, किन्नौरी और लाहौली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अवनिरेंद्र सिंह रादेश ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद शिक्षा, खेलों व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। समारोह में अनिल और आरती को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से नवाजा गया। छठी कक्षा के कमल, दिव्यांश और कृष्णा, सातवीं कक्षा के समीक्षा, रिजुल और मानव जीत मंगल, आठवीं कक्षा के दीपशिखा, निशा और शेखर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नौवीं कक्षा के अनुशिखा, अंकिता और देश राज, 10वीं कक्षा के अंकुर, राजा और अंकिता, 11वीं कक्षा के कला विषय में आरती, आशा कुमारी और मनीषा, इसी विषय के 11वीं कक्षा से मनीषा कुमारी, साक्षी, और मेनिका, कॅामर्स में अंकिता, रितिका और अंजना, इसी विषय के 12वीं कक्षा में सविता, साहिल और नीरज को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। 12वीं कक्षा से सविता, मनीषा कुमारी और साक्षी, 10वीं कक्षा के मेरिट सर्टिफिकेट में अंकुर, राजा, रितिका और संध्या को नवाजा। क्विज प्रतियोगिता में अमर, मानवजीत मंगल और कमल को पुरस्कार मिला। इस दौरान निरीक्षण विंग के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, एडीपीओ निहाल चंद, शकोली स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रधान मानदेई सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें