फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक चंद को बनाया मणिकर्ण जोन अध्यक्ष

विज्ञापन
meeting shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जरी (कुल्लू)। इंटक इकाई कुल्लू की बैठक में इंटक मणिकर्ण जोन के चुनाव करवाए गए। जिसमें नानक चंद को अध्यक्ष और देवराज उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया। मणिकर्ण घाटी के शाट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चुन्नी देवी ने की।
विज्ञापन

शेष कार्यकारिणी में सचिव छापे राम, सह सचिव चिखमु देवी, कोषाध्यक्ष डोला राम, मुख्य सलाहकार संगत राम को चुना गया। वहीं मणिकर्ण जोन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के भी चुनाव करवाए गए। जिसमे सर्वसहमति से चित्रदेव को अध्यक्ष, जीवन कुमार उपाध्यक्ष, मोती लाल शर्मा सचिव, राम सिंह कोषाध्यक्ष, डोला राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तापे राम वरिष्ठ सचिव बनाए गए।
इस अवसर पर जिला इंटक अध्यक्ष खिमी राम चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को भांग उखाड़ो अभियान के दौरान उन्हें अधिकारी अपने साथ तो ले जाते हैं लेकिन किसी भी तरह की कोई भी सुविधा उन्हें प्रदान नहीं की जाती है। न ही रात को सोने की व्यवस्था होती है न ही कोई अन्य सुविधा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सालों से जो कर्मचारी तृतीय श्रेणी में काम कर रहे हैं उन्हें पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को योग्यता अनुसार पदोन्नति दी जाए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश और संयुक्त सचिव चैने राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें