फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ गिरते हुए न देखने को मिलने से मायूस लौट रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ गिरती न देख मायूस होकर लौट रहे पर्यटक
विज्ञापन

शुक्रवार को कुछ पल फाहे गिरने के बाद रूका बर्फबारी का दौर
स्नो प्वाइंट्स में ही बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड पर बर्फ गिरते हुए न दिखने से कई पर्यटक मायूस ही वापस घरों को लौट रहे हैं। हालांकि शुक्रवार दोपहर को कुछ पलों के लिए मनाली माल रोड पर फाहे गिरे, लेकिन एकाएक ही यह दौर रूक किया। माल रोड पर बर्फ के बीच मौज मस्ती करने का पर्यटको को मौका नहीं मिल पाया। हालांकि स्नो प्वाइंटस में बर्फ के बीच पर्यटक खूब मौज मस्ती कर रहे है।
विज्ञापन

मनाली माल रोड को बर्फ से ढके हुए देखने की हसरत रखे हुए पर्यटक इन दिनों मायूस ही वापस लौट रहे हैं। लाइव बर्फबारी देखने की इच्छा लेकर मनाली पहुंच रहे देशभर से पर्यटक मायूस है। हालांकि मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, गुलाबा और आसपास खूब बर्फ मौजूद है। जहां पर्यटक मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में बर्फ की नई सफेद चादर बिछ गई है। जहां पर्यटक रोजाना पहुंच रहे हैं। एक साथ अधिक बर्फ देखने के लिए कई पर्यटक गुलाबा का रुख कर रहे हैं। जहां स्नो मैन, मिस यू मनाली बनाकर पर्यटक अपने ट्रिप को यादगार बना रहे हैं। पर्यटन कारोबारी भी ताजा बर्फबारी की आस लगाए हुए हैं। ताजा बर्फबारी की सूचना के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन मनाली बाजार बर्फ की सफेद चादर से नहीं ढक पाया है। जिससे पर्यटकों को सोलंगनाला व गुलाबा का रुख करना पड़ रहा है। इधर, पंजाब से मनाली पहुंचे पर्यटक राजदीप, सुरेंद्र, सुखविंद्र और हिमेंद्र ने बताया कि मनाली माल रोड में लाइव बर्फबारी होते हुए देखने की इच्छा लेकर यहां पहुंचे थे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। सोलंगनाला व गुलाबा में बर्फ के बीच खूब मस्ती की है। वहीं, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में इजाफा होता है। जल्द मनाली माल रोड पर भी बर्फ गिरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें