फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को खदेडने के लिए नगर परिषद हुई सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को खदेड़ने के लिए सख्ती बरतेगी नप
विज्ञापन

समय अवधि खत्म होने के सप्ताह बाद भी खाली नहीं हुआ ढालपुर
ढालपुर मैदान के कोने-कोने में बिखरा पड़ा है कूड़ा कचारा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सजी अस्थायी मार्केट को उठाने के लिए नगर परिषद कुल्लू सख्त हो गई है। मैदान को खाली करने की समय अवधि को खत्म हुए एक हफ्ते का समय हो गया है। अभी भी करीब 20 फीसदी कारोबारी ढालपुर मैदान में डटे हुए हैं। वहीं 80 फीसदी दुकानदारों ने मैदान में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फेंक कर ढालपुर के सौंदर्य में ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह से यहां पर ढालपुर मैदान में बाहर से आए व्यापारियों ने डेरा जमाया हुआ है। कारोबारी यहां मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन की ओर से कारोबारियों को दी गई समय सीमा 19 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी है। शहरवासी भीम चंद, ललित कुमार, शेर सिंह, दलीप कुमार, जय प्रकाश तथा हरिपाल ने कहा कि नगर परिषद को तय समय के तहत दशहरा में आए व्यापारियों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ढालपुर को पुराने स्वरूप में लौटने में अभी भी एक सप्ताह का समय लगेगा। जिला मुख्यालय मेें व्यापारियों की ओर से फैलाई गई गंदगी से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजेश सेठ का कहना है कि ढालपुर की अस्थायी मार्केट से शहर के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पर्यावरण पर काम करने वाली कुल्लू की हिमालयन एनवायरमेंट प्रोटेक्शन सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक रॉय ने कहा कि मैदान में सफाई व्यवस्था कहीं नहीं है। ढालपुर मैदान में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना हो रही है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि ढालपुर को खाली करने का काम जारी है। करीब 80 फीसदी व्यापारियों को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें