कुल्लू। देवता खुडीजल के देवालय के मंदिर की प्रतिष्ठा (पूज) में रघुपुर घाटी के सभी देवी देवताओं के हारियान भाग ले रहे हैं। 20 नवंबर तक चलने वाली प्रतिष्ठा में मुहान पंचायत के देवता नारायण पकरेड़ के हारियानों और देवलुओं ने हवन पाठ कर प्रक्रिया का पूरा किया है। प्रतिष्ठा का निर्वहन के लिए देवता के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने भाग लिया और मंदिर में हवन यज्ञ कर पुण्य कमाया है।
इस संबंध में देवता के कारदार बाल चंद, मुहान पंचायत के उपप्रधान संगत राम ठाकुर, पुने राम, नारायण सिंह, लोतम राम, लीला प्रसाद, पद्म राम, लाल दास, मूल चंद, लाल दास, इंद्र सिंह तथा गुर प्रकाश चंद ने बताया कि देवता नारायण पकरेड़ के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने करीब छह घंटे तक हवन प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने देवता खुडीजल के काष्ठकुणी शैली में बने देवालय को खूब सराहा। गौर हो कि करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में देवता खुडीजल के कुल पुरोहित सहित सात पुरोहित भाग ले रहे हैं।