अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान वीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। रीना, गीता, रीता, प्रेम लता, ज्योति, दिवांशी, अंशिता, सुनीता, निंसार, अनु, अंशुज, अंकुश, अभिकेष, अमरद्वीप, सन्नी, राजेश, भूपिंद्र, अमन आदि विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट स्काउट/गाइड रीना, गीता, अमरद्वीप को चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान वीर सिंह ने कहा कि बच्चे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें। उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मेहनत भी करें। इससे जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। परीक्षा की अच्छे से तैयारियां करें। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नेपाली गीतों पर नृत्य, लाहौली और कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नेपाली गीतों पर नृत्य समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा एकल गान, समूह गान की प्रस्तुति भी दी। प्रधानाचार्य मंजु गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों और स्कूल की समस्याओं को अभिभावकों व मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।