कुल्वी परिधानों में सजें लोक नृतक।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के चौथे दिन मनु रंगशाला में सांस्कृतिक दलों ने खूब रंग जमाया। वहीं, लोक गायक इंद्रजीत और नरेंद्र ठाकुर ने नाटियों पर खूब धमाल मचाया। कुल्लवी नाटियों पर दर्शक खूब नाचे। फैशन शो में मॉडल्स में हुस्न के जलवे बिखेरे। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में दलों ने शानदार प्रस्तुति दी।
चौथे दिन शाम को बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। स्टार कलाकार लोक गायक इंद्रजीत ने कुल्लवी नाटियां गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इंद्रजीत ने फूला देई ब्राहमणिए, लाड़ी सरला, तू ऐजे घरठे, हाड़े मामू व अन्य नाटियां गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने भी कुल्लवी संस्कति को बढ़ावा देते कुल्लवी नाटियां गाकर दर्शकों को झुमाया। इससे पहले दोपहर में क्लासिकल डांस में फयूजन डांस नेरचौक, वीजे डांसिंग सुंदरनगर ने प्रस्तुति दी। फोक डांस में एसकेएसएम नग्गर, क्रेजी ब्वायज कुल्लू, शिवा सांस्कृतिक दल भूमतीर, शांघल म्यूजिकल गोहर मंडी, सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, एमडीआरमनाली, फ्रैंड्स डांसिंग जम्मू ने लोक नृत्य पेश कर खूब रंग जमाया। फिल्म डांस न्यू में जागृति कला मंच मनाली, सरस्वती मनाली, एमडीआर मनाली, दानिश जालंधर, फयूजन नेरचौक, एफओएफ सुंदरनगर, इमैनिमल कुल्लू के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। फिल्म डांस ओल्ड में क्रेजी ब्वायज कुल्लू, जागति कला मंच मनाली, सरहद ए पंजाब, सरस्वती मनाली, इमैनिमल कुल्लू, स्टार बिलासपुर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
मनु/राकेश