फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सभी बूथों पर फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा कुल्लू मंडल के सभी बूथों पर गुड़िया प्रकरण में सीएम वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदेश सरकार और सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सीएम वीरभद्र सिंह को इस्तीफा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह की अगुवाई में अखाड़ा बाजार बूथ में सीएम वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सैन मौहल बूथ पर कार्यकर्ताओं संग मौजूद रहे। राम सिंह ने कहा कि गुड़िया प्रकरण में प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीति के कारण व लापरवाही के चलते भाजपा ने सीएम वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की गई थी, लेकिन फिर भी वीरभद्र सिंह अपनी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है और खुद भी सीएम वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर रिहा हैं। बावजूद इसके कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। वीरभद्र सरकार में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश सरकार की कोताही के चलते ही प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जिसके विरुद्घ भाजपा एकजुट खड़ी है।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने बताया कि कुल्लू मंडल के सभी बूथों पर हाईकमान के आह्वान पर सीएम वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया गया है। भविष्य में निक्कमी सरकार के विरुद्घ हाईकमान के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान मनोज सूद, अनिल खैरा, मनीषा सूद, निर्मला शर्मा, आशा महंत, अश्वनी महंत, राकेश बिष्ट, पवित्र सिंह, हितेंद्र सिंह, अटल, सोनू सूद, राजेंद्र सूद, विकास, सुनीता देवी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें