फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ से बनी सड़क पर तीन साल से बस का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। साढ़े पांच करोड़ से लाडा के तहत बनी सड़क पर तीन साल से बस का इंतजार किया जा रहा है। सैंज घाटी के न्यूली से धारठा तक बनी 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर बस सेवा उपलब्ध नहीं है। मजबूरन ग्रामीण टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

इस सड़क से देउरीधार और शैंशर पंचायत की करीब 15 हजार आबादी जुड़ी है, लेकिन इन्हें बस सुविधा नहीं मिल पा रही है। करीब पांच करोड़ साठ लाख से बनी सड़क से विहाली, जंगला, भंदलु्डूआरा, सेरी, चनाईडी, मनाहरा, छत्रादला, खाईन, वृउला, बजाहरा, धारादेहुरा, सरिंभ, सिहन, तुंग, पटाहरा, जलहरा, तलेहरा, धारठा आदि गांव जुड़े हुए हैं। पिछले तीन साल से ग्रामीण बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि इस सड़क में टैक्सी समेत अन्य वाहन खूब चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि 12 किलोमीटर सफर के लिए एक हजार रुपये तक वसूली की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण शेर सिंह, रमेश कुमार, दिले राम, नरेंद्र सिंह, दोत राम, भाग सिंह, जे सिंह, बीर सिंह, प्रमोद कुमार, भगत राम, प्यारे लाल, चवित्र सिंह, सेस राम, राम लाल, बाले राम, गुमत राम, लगन चंद, राकेश कुमार, धीरज कुमार, नरोत्तम सिंह, डोला सिंह, जेरु राम, खीमी राम, सरन दत्त, लेख राज, किशोरी लाल, निमत राम, पूर्ण चंद, केवल राम, शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, समिति सदस्य जेवंती देवी, पूर्व समिति सदस्य प्रेम सोनी, बंजार इंटक प्रधान प्रकाश चंद आदि ने विभाग से मांग की है कि जल्द ही बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

इधर, देउरीधार पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने कहा है कि उपरोक्त सड़क के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र सौंप दिया गया है और कई बार इस बारे विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो पाया है। मामले को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने बताया है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेंगे जिससे सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन हो और बस सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें