फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की सब्जी मंडियों में लुढ़के नाशपाती के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिला की सब्जी मंडियों में एक बार फिर नाशपाती के दामों में काफी गिरावट आ गई है। दो दिन से 65 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही नाशपाती अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। महज एक दिन के बाद मंडियों में दाम 20 रुपये तक कम हो चुके हैं। ऐसे में बागवान काफी निराश हैं। बताया जा रहा है कि आपूर्ति अधिक होने के कारण यह समस्या पेश आई है। हालांकि दिल्ली और अन्य राज्यों में नाशपाती के उम्दा मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि लोकल मंडियों में एकाएक दाम गिर जाने से उनको आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। घाटी के बागवान किशन, नरेंद्र, राजू, मोहन कुमार, विकास, मुनीष भंडारी, अनिश भंडारी, देवराज, सुरेश, अखिल राणा, चमन और निखिल के अनुसार रविवार को अचानक 20 रुपये तक दाम लुढ़कने से उनको काफी नुकसान हो गया है। अगर लोकल मंडियों में दिल्ली और अन्य राज्यों की अपेक्षा कम मूल्य मिलते हैं तो वे दिल्ली व बाहरी राज्यों की मंडियों का रुख करेंगे। इस संबंध में सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने बागवानों से आग्रह किया है कि दाम को देख कर अपना उत्पाद मंडियों में न भेजे बल्कि चरणबद्ध तरीके से नाशपाती का तुड़ान करें। उनका कहना है कि पहले लोअर, फिर मिडल बेल्ट फिर हाइट के बागवान नाशपाती को मंडियों में भेजे। इससे मार्केट में स्थिर रहेगी साथ ही बागवानों को उम्दा दाम भी मिलेंगे। बंदरोल सब्जी मंडी के अध्यक्ष गोवर्द्धन ठाकुर के अनुसार रविवार को ओवर ऑल 42 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक नाशपाती बिकी है।

रोक दिया नाशपाती का तुड़ान
नाशपाती की कीमत अचानक गिरने से घाटी के बागवानों ने अपने बगीचों में नाशपाती के तुड़ान को रोक दिया है। रविवार को मंडी में दाम 20 रुपये लुढ़क गए हैं। बागवानों के अनुसार अब मार्केट की अंदाजा लगाने के बाद ही अगला तुड़ान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें