फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छह एचआरटीसी बसों में 200 यात्रियों ने लांघा रोहतांग दर्रा

Sat, 29 Mar 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
46 दिन बाद जलोड़ी दर्रा से होकर बंजार-सैंज हाईवे-305 पर चलने लगीं सरकारी बसें
विज्ञापन

आनी-निरमंड, कुल्लू, बंजार, मंडी, शिमला, किन्नौर और स्पीति के लोगों को मिली राहत
लोगों की मांग- जलोड़ी टनल से नीचे तेजी से आगे बढ़ाई जाए सुरंग बनाने की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा से होकर निगम की छह बसें आर-पार हुईं। इनमें 46 दिन बाद करीब 200 सवारियों ने दर्रा को आर-पार किया। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर पड़ने वाला जलोड़ी दर्रा से होकर बसों का आवाजाही होने से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

बसों के चलने से आनी-निरमंड से लेकर कुल्लू, बंजार, मंडी, शिमला, किन्नौर और स्पीति के लोगों को राहत मिली है।
शनिवार को बस अड्डा सरवरी से कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू-दलाश और कुल्लू-रामपुर रूट की बसें दौड़ीं। लोग बसों के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचे। राजेंद्र प्रकाश, बीएस राणा, मेघ सिंह, मोहन लाल, मनोज कुमार और दलीप सिंह ने कहा कि हाईवे-305 से जिले के लोग नियमित रूप से सफर करते हैं। कहा कि इस बार हाईवे करीब दो माह से अधिक समय तक बंद रहा। इससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को कुल्लू पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जलोड़ी टनल से नीचे से सुरंग बनाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। इससे लोगों को सर्दी और बरसात में करीब तीन से चार माह तक समस्या का सामना न करना पड़े। अब निगम कुल्लू से आनी और कुल्लू आनी वाया शुश बस को चलाने की भी तैयारी कर रहा है। निगम का कहना कि इस सप्ताह दोनों रूटों को शुरू किया जाएगा। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को तीन रूटों पर छह बसों का संचालन शुरू हो गया। बाकी दो अन्य रूट लोगों की सुविधा के लिए तीन से चार दिन में शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें