फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौथी बार हुई कुल्लू में शराब ठेकों की नीलामी

Sat, 29 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षित मूल्य अधिक होने से लंबी चली प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। वर्ष 2025-26 के लिए बिकने वाले शराब ठेकों की चौथी बार की नीलामी हुई। बहुउद्देश्यीय हॉल में आबकारी एवं कराधान विभाग की अगुवाई में नीलामी की प्रक्रिया चली।
आरक्षित मूल्य अधिक होने के कारण शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया लंबी खिंच गई। पिछली बार एक बार में ही कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के शराब ठेकों का आवंटन हो गया था। इस बार बार यह प्रक्रिया लंबी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पिछले साल कुल्लू में शराब ठेके 175 करोड़ में बिके थे। सरकार ने इस बार शराब ठेकों के आरक्षित मूल्य में 12 करोड़ का इजाफा करते हुए इसे 185 करोड़ रुपये किया है। हालांकि, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू ने शराब ठेकों की नीलामी से 200 करोड़ का राजस्व सरकार को देने का लक्ष्य रखा है। इस बार सरकार को पिछले साल के मुकाबले अधिक राजस्व मिलने के आसार हैं। उधर, आबकारी उप आयुक्त राजस्व मनोज डोगरा ने कहा कि शराब ठेकों की नीलामी के लिए शनिवार का दिन तय किया गया था। शराब ठेकों के लिए नीलामी नियमों के तहत की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें