फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा में फंसे 20 पर्यटक और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बंजार पुलिस की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। सोमवार शाम हुई ताजा बर्फबारी और देर शाम तापमान गिरने से सड़क पर बर्फ जम गई। इससे रास्ता फिसलन भरा हो गया। इस कारण कई पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए। सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान चलाकर करीब आठ दोपहिया वाहनों के साथ 12 पैदल यात्रियों और ट्रैकर्स को सुरक्षित सोझा पहुंचाया। जलोड़ी दर्रा पर करीब 20 लोग फंस गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने रेस्क्यू अभियान के दौरान दो छोटे वाहनों को भी टो करके जलोड़ी दर्रा पार करवाया। हालांकि, बड़ानाला के पास सड़क पर बर्फ जमने के कारण बसों की आवाजाही बाधित है। ऐसे में पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुछ वाहनों को गाड़ागुशैणी मार्ग से भेजने की व्यवस्था की। बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा में बढ़ी फिसलन को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों को भी सतर्क किया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि पर्यटकों को जलोड़ी दर्रा की ओर जाने से रोकें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
बर्फबारी के बीच जलोड़ी जाने से बचें पर्यटक
पुलिस ने पर्यटकों और आम लोगों से अपील की है कि जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी और सड़क पर फिसलन को देखते हुए यात्रा करने से बचना चाहिए। साथ ही पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें