फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर सुबह 7:30 से अपराह्न 3 बजे तक पूजन का शुभ समय : कुबेर दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। भैया दूज पर विशेष पूजन का शुभ समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार का दिन भगवान गणपति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन भैया दूज का पर्व होने से पूजन का विशेष महत्व है। भगवान गणेश की पूजा सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए फलदायी मानी जाती है। पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्यपुत्र यमराज एक बार अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे।
इस दौरान माता यमुना ने अपने भाई का आदर-सत्कार किया और उनके माथे पर तिलक लगाकर मंगलकामना की। बहन के स्नेह और सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया। तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें