फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ी तक जाम, तीन घंटे जाम में फंसी रही एचआरटीसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ी तक जाम, तीन घंटे जाम
विज्ञापन

में फंसी रही एचआरटीसी बसें
सवारी बोले, पर्यटक वाहन चालक समेत पुलिस बेपरवाह
निगम को हो रहा घाटा, बसें छोड़ टैक्सी में हो रहा सफर
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मनाली छोर से मढ़ी तक जा रहे पर्यटक वाहन लाहौल के लोगों के लिए आफत बन गए हैं। मनाली से लेकर मढ़ी तक रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। पर्यटक वाहन हर कहीं खड़े किए जा रहे हैं। जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।
गुलाबा में एक पुलिस कर्र्मचारी का अभद्र व्यवहार भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि अपने निजी वाहन से लाहौल जाने की बात कहते ही गुलाबा बैरियर में तैनात एक पुलिस कर्मचारी बदसलूकी पर उतर आ रहा है। जाम से मजबूरन लोगों लाहौल आने जाने के लिए एचआरअीसी की बसें छोड़कर टैक्सियों में ही सफर करने को विवश होना पड़ रहा है जिससे लोग रात को जल्दी रोहतांग दर्रे से होकर आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल्लू से लाहौल की ओर आने वाले निगम की छह बसें कोठी से गुलाबा बैरियर के बीच दो से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। उसके उपरांत उन्हें ब्यास नाला में भी जाम में फंसना पड़ा। एचआरटीसी केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी गौरी लाल भारती ने बताया कि जाम की समस्या से निगम को काफी घाटा हो रहा है। बसें तय समय के अनुसार ही लाहौल-कुल्लू के बीच दौड़ेंगी। ऐसे में लोग जाम से बचने के लिए टैक्सियों में ही सफर करना उचित समझ रहे हैं।
इस संबंध में लाहौल निवासी सुनील कुमार, मंगल चंद, अशोक कुमार और श्याम लाल के अनुसार मनाली से ब्यास नाला तक लाहौल के लोगों को जाम में काफी जूझना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति जिला परिषद के चेयरमैन रमेश और लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सत प्रकाश ने लाहौल और मनाली प्रशासन से जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि जाम से निपटने के लिए काफी पुलिस के जवानों को तैनात कर रखे हैं। फिर भी लोगों की सहूलियत को लेकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें