फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में होगी आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर
विज्ञापन

दिल्ली में होगी आक्रोश रैली
एनपीएस कर्मचारी संघ ने शुरू किया सदस्यता अभियान
आक्रोश रैली सफल बनाने के लिए तय की जिम्मेवारियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष कर रहे न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ हिमाचल के कर्मचारी अब दिल्ली का रुख करेंगे। एनपीएस संघ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम दिल्ली के मुख्य सलाहकार नरेश ठाकुर के अनुसार न्यू पेंशन योजना की खामियों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आक्रोश रैली में पूरे भारत के राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी सैकड़ों की संख्या एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू एवं विभिन्न विभागों राज्य अध्यक्ष संबोधित करेंगे। आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए हिमाचल से एनपीएस संघ के राज्य सचिव भरत शर्मा, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र मोहन, जिला अध्यक्ष कांगड़ा राजिंद्र मन्हास को कमान सौंपी गई है। एनपीएस के राज्य सचिव भरत शर्मा ने कहा कि हिमाचल से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी इस रैली के लिए शिरकत करेंगे। इसके लिए सदस्यता अभियान सभी जिलों में चलाया जा रहा है। अब तक 20000 के लगभग कर्मचारी पंजीकृत हो गए हैं। 30 अप्रैल तक संघ 80000 कर्मचारियों को सदस्य बनाकर हिमाचल का सबसे बड़ा संगठन बनने की राह पर अग्रसर है। एनपीएस के राज्य उपाध्यक्ष कपिल राघव, जगदेव, राज्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि सभी जिलों में बैठकें की जा रही हैं। सभी कर्मचारी संघों के अध्यक्षों को पत्र लिख कर आक्रोश रैली के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें