फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में बीआरओ ने 10 किलोमीटर से हटाई बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों में बीआरओ ने
विज्ञापन

10 किलोमीटर से हटाई बर्फ
लाहौल की ओर से सात और मनाली से तीन किमी रोड बहाल
रोहतांग दर्रा से 20 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम अभी शेष
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। सड़क सीमा संगठन ने दोनों तरफ से बर्फ हटाने का अभियान तेज कर दिया है। तीन दिन में बीआरओ ने दस किलोमीटर के दायरे से बर्फ हटा दी है। मनाली की तरफ से बीआरओ मढ़ी तथा लाहौल की तरफ से ग्रांफू पहुंच गया है। ऐसे में जनजातीय लोग जल्द ही हेलीकॉप्टर के बजाए वाहन से रोहतांग दर्रा लांघ पाएंगे।
लाहौल की ओर से बीआरओ ने कोकसर से आगे बढ़ते हुए ग्रांफू तक सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। करीब सात किलोमीटर से सड़क चकाचक कर दिया है। वहीं मनाली की ओर से मनाली से 35 किलोमीटर आगे मढ़ी तक बर्फ हटाकर लाहौल पैदल जाने वाले लोगों को राहत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार बीआरओ की टीम ब्यासनाला से तीन किलोमीटर आगे मढ़ी तक बर्फ को चकाचक कर दिया है। साल 2017 में मार्च महीने में बीआरओ का टारगेट रोहतांग बहाली का था, लेकिन मार्च महीने में रोहतांग सहित घाटी में भी भारी हिमपात के चलते दर्रा एक महीने के लंबे जद्दोजहद के बाद 26 अप्रैल को छोटे वाहनों के लिए खुल पाया था लेकिन इस साल मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कम बर्फ बारी होने से रोहतांग दर्रा के रिकॉर्ड समय में यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीआरओ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने कहा कि बीआरओ के पास वह तमाम आधुनिक मशीनरी है जो बर्फ हटाने के लिए प्रयोग में लाई जा रही है। मढ़ी की ओर से स्नो कट्टर, एलएंडटी, डी-50 और डी-80 डोजर तथा जेसीबी और कोकसर की ओर से भी स्नो कट्टर, डोजर और एलएनटी के माध्यम से बर्फ हटाई जा रही है। दारचा से भी बारालाचा पास को खोलने की मुहिम शुरू कर दी है। मौसम के अनुकूल रहने पर जल्द ही रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें