फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग, कुंजुम दर्रा में गिरे बर्फ के फाहे

विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के अंजनी महादेव में बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए पैदल ही पहुंचे सैलानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली। जिले की चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। रविवार शाम रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। बर्फबारी को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी करीब एक दर्जन रूटों पर बसें नहीं भेजी। उधर जिला प्रशासन ने भी बारिश-बर्फबारी को देखते हुए तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। प्रशासन ने सैलानियों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की हिदायत जारी की है। साथ ही आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। शाम के समय रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। एचआरटीसी कुल्लू ने भी जिले के करीब एक दर्जन संवेदनशील रूटों पर बसें नहीं भेजी हैं। मौसम विभाग की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताने के बाद किसान-बागवान दिन भर आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे। दिनभर बर्फबारी न होने पर जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे शिवरात्रि उत्सव को लेकर बाह्य सराज के लोगों ने राहत की सांस ली है। एनएच अथॉरिटी ने फिसलन वाली जगहों पर मिट्टी डालकर रोड को बस के लिए बहाल किया है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि निगम किसी तरह का रिस्क नहीं उठाएगा। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी तीन दिनों का अलर्ट जारी कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें