फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेबीटी बैचवाइज काउंसलिंग में पहुंचे 1,850 अभ्यर्थी

Sun, 12 Mar 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में जेबीटी भर्ती की बैचवाइज काउंसलिंग करवाई गई। काउंसलिंग में 1,850 अभ्यर्थी पहुंचे। प्रदेशभर से जेबीटी प्रशिक्षु रविवार को काउंसलिंग में दस्तावेज जमा करवाने पहुंचे।
विज्ञापन

कुल्लू के लोअर ढालपुर स्थित लोअर विंग स्कूल में हुई जेबीटी काउंसलिंग में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग काउंटर तक पहुंचने में घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा। हालांकि अभ्यर्थियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से काउंसलिंग के लिए नौ टेबल बनाए गए थे।
काउंसलिंग के लिए एक समय में 15 महिला और 15 पुरुष अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने के कारण स्कूल के मैदान में भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिला कुल्लू में जेबीटी के 31 पद भरे जाएंगे। जेबीटी भर्ती में सामान्य वर्ग के 10 पद, आर्थिक कमजोर वर्ग के चार, अनुसूचित जाति, ओबीसी के छह-छह, ओबीसी बीपीएल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति बीपीएल, अनुसूचित जनजाति बीपीएल तथा पूर्व सैनिक के क्रमश: एक-एक पद भरे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें