लाहौल में तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता को पुस्कृत करते हुए।
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सिस्सू में रविवार को स्नो मैराथन के साथ ही तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई गई। एडवेंचर्स स्पोर्ट्स क्लब सिस्सू के सौजन्य से नर्सरी में हुई तीरंदाजी के एकल वर्ग में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
टीम वर्ग में सात टीमों ने शिरकत की। एकल वर्ग में केलांग के छेरिंग दोरजे 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। 25 अंकों के साथ केलांग के ही प्रकाश दूसरे और 15 अंकों के साथ रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह प्रकाश, दिनेश, जीतू और छेरिंग दोरजे की टीम पहले, राकेश कटोच, विकास, रजत और दीपक की टीम दूसरे जबकि मेहर चंद की टीम तीसरे स्थान पर रही। युगल वर्ग में प्रकाश और साथी की टीम पहले, दिनेश और साथी दूसरे, दीपक एवं साथी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव ने किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। संवाद