फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगियों को भी इज्जत से जीने का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रोगियों को भी
विज्ञापन

इज्जत से जीने का अधिकार
जागरूकता शिविर में लोगों को दी कानूनी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला बाल संरक्षण इकाई कुल्लू की ओर से न्यूली आंगनबाड़ी वृत्त में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हकीकत रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों को भी समाज में इज्जत से रहने, खाने, पीने का पूर्ण अधिकार है। मानसिक रोगी मिले तो विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से बता सकते हैं। अगर महिलाओं के साथ किसी प्रकार की घरेलू हिंसा होती है। तो विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मुफ्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिसमें महिलाएं, 0 से 18 साल के सभी बच्चे, एससी, एसटी को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अतिरिक्त सुझाव या शिकायत के बारे में भी संबंधित अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर किया जा सकता है। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने बाल-बालिका सुरक्षा योजना, बाल विवाह तथा महिला एंव बाल विकास द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई कुल्लू से नवीन कुमारी और राजकुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें