फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक के बेटे ने चमकाया सरकारी स्कूल का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषक के बेटे ने रोशन किया
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का नाम
दसवीं परीक्षा के टॉप टेन में रहे कुल्लू के चार विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। टॉप टेन में कुल्लू जिला के विद्यार्थियों का भी दबदबा रहा है। इसमें किसान, व्यवसायी और नौकरी पेशा लोगों के बच्चे शामिल हैं। बोर्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं है।
राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला भुट्टी के छात्र अभिषेक ने रात दिन पढ़ाई कर सूबे में 683 अंक लेकर आठवां प्राप्त किया है। उनके माता-पिता किसान हैं ओर खेतीबाड़ी कर अपने बच्चे की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता प्रताप चंद और माता शीला देवी ने बेटे की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। पिता प्रताप ने कहा कि वह अपने बेटे की पढ़ाई को किसी तरह की कमी नहीं रखेंगे। वहीं स्नो वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा की छात्र अनमोल और सलोनी के पिता व्यवसायी व माता गृहणी है। वहीं इसी स्कूल की छात्रा साक्षी के पिता बिजली बोर्ड में वरिष्ठ सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं और माता गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगवैली के सीसे स्कूल भुट्टी के प्रिंसिपल अमर चंद कटोच ने कहा कि छात्र अभिषेक ने स्कूल के साथ अपने माता-पिता व जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें