फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राफ्टिंग में माहिर बने 18 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में 15 दिवसीय राफ्टिंग एडवांस कोर्स का रविवार को समापन हुआ। इसमें जिले के 18 युवाओं ने नदी के रास्ते राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण लिया। युवाओं ने राफ्टिंग विधाओं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

अब ये युवा राफ्टिंग गाइड बन सकेंगे। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षक एवं रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने कहा कि जिले के 18 युवाओं को 15 दिन का एडवांस कोर्स करवाया गया। युवाओं को ब्यास की शीतल जलधारा में दिन और रात के समय उतारकर राहत एवं बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया।
कहा कि एडवांस कोर्स में युवाओं को तैराकी, क्याकिंग, राफ्टिंग और आपदा प्रबंधन में निपुण बनाया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। अब तक देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों युवाओं को राफ्टिंग सेंटर में राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि संस्थान कई युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें