फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में एयरटेल की सेवा लेकर काम चला रहा बीएसएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में तकनीकी खराबी के चलते बीएसएनएल का पूरा सिस्टम रामभरोसे है। कब इंटरनेट और दूरभाष सेवा ठप हो जाए खुद विभाग को भरोसा नहीं है। दूरसंचार क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा सरकारी उपक्रम बीएसएनएल लाहौल घाटी में इन दिनों खुद एयरटेल की सेवाएं लेने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता परेशान होकर हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू-मनाली से एयरटेल की सिमकार्ड मंगवा रहे हैं। मंगलवार को हुई हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू से करीब 150 सिमकार्ड लाहौल पहुंचे हैं। बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने के बावजूद केलांग और उदयपुर में एयरटेल की सेवा जारी है। केलांग स्थित एयरटेल की एकमात्र रिटेल शॉप में उपलब्ध एयरटेल के सभी सिमकार्ड एक सप्ताह के भीतर बिक चुके हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से घाटी में बीएसएनएल की इंटरनेट और फोन सेवा अचानक ठप हो गई है। मोबाइल से नेटवर्क गायब है और सरकारी लैंडलाइन फोन खमोश हो गए हैं। ब्राडबैंड और मोेबाइल इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। लिहाजा खुद अपने विभागीय कामकाज निपटाने के लिए बीएसएनएल को एयरटेल की सेवाएं लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन लाहौल में केलांग और उदयपुर में ही एयरटेल के दो टावर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि घाटी में पहली बार बीएसएनएल की सेवाएं इतनी बदतर हालात के दौर से गुजर रही हैं। करोड़ों की लागत से घाटी में स्थापित किए गए बीएसएनएल के नौ दूरभाष केंद्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उधर, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य नावांग उपासक ने कहा कि पहली बार घाटी में बीएसएनएल की सेवाएं चरमराई है। कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि सरकार दूरसंचार सेवा सुचारु रूप से देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कर्मियों को वेतन लेने में आ रही दिक्कत
कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लाहौल में फोन के साथ इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप है। अनुबंध कर्मियों को वेतन मिलने में समस्या पेश आ सकती है। प्रशासन को जरूरी सूचनाएं जुटाने और ऑनलाइन कामकाज करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि घाटी में इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई तो कई विभागों में करोड़ों का बजट लैप्स हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से मंगलवार को दूरभाष केंद्र के कलपुर्जों को लाहौल भेजा गया है। इंटरनेट और टेलीफोन सेवा को जल्द बहाल करने के लिए प्रयासरत है।
-एसके मल्होत्रा, मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें