फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल घूमने आए राजस्थान के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल घूमने आए राजस्थान के पर्यटक की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल स्पीति)। मैदानी इलाके से पहाड़ों की ठंड का लुत्फ उठाने आए राजस्थान के पर्यटक की मौत हो गई। राजस्थान का यह पर्यटक अपने परिवार के साथ डिंफुक गांव में रूका था। रविवार सुबह अचानक मनोज कुमार की तबीयत खराब हुई। केलांग अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार लाहौल के परमिट पर राजस्थान के बीकानेर निवासी मनोज कुमार उम्र 40 साल परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ लाहौल घूमने आया था। रविवार को मनोज कुमार की तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उसे सिस्सू प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए केलांग अस्पताल रेफर कर दिया। केलांग पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस चौकी कोकसर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें