फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बनाया जाएगा इनडोर व आउटडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में बनाया जाएगा इनडोर-आउटडोर स्टेडियम
विज्ञापन

जमीन उपलब्ध होने पर त्वरित बनाएंगे स्टेडियम : गोविंद
वन मंत्री ने किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक खेल विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है। जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।
मंत्री शनिवार को ढालपुर मैदान में 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होते ही यहां आधुनिक स्टेडियम तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार साहसिक खेलों व साहसिक पर्यटन के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। नशे और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने जिला एथलेटिक्स संघ को 30 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले खेल मंत्री का स्वागत करते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों के 450 से अधिक लड़के-लड़कियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 14, 16 और 20 वर्ष के आयु वर्गों में विभिन्न दूरियों की दौड़ स्पर्धाओं के साथ-साथ लंबी कूद, गोला फेंक और अन्य स्पर्धाएं भी करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता मंडी के सावन बरवाल, ऊना के अनिकेश चौधरी और चंबा की कनीनो भी भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में युवा सेवाएं व खेल विभाग की अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता ठाकुर, आंचल ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें