खत्म हो शिक्षकों की दो
साल की प्रोवेशन अवधि
कृषि मंत्री से शिमला में मिला लाहौल-स्पीति शिक्षक संघ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/उदयपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला लाहौल-स्पीति का एक प्रतिनिधिमंडल गत दिन शिमला में कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा से शिमला में मिला। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र भी सौंपा।
उक्त मांगपत्र में अग्रिम वेतन बंद करने के आदेश को रद्द करने, लंबे अरसे से नियमितीकरण को तरस रहे प्राथमिक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से नियमित करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, 2012 के बाद पदोन्नत मुख्य शिक्षकों की वेतन वृद्धि, बीईईओ, सीएचटी व एचटी के पदोन्नति को प्लेसमेंट से बदलकर नियमित तौर पर नियुक्ति करने, निरीक्षण सैल लाहौल-स्पीति में बीईईओ निरीक्षण का अतिरिक्त पद स्वीकृत करने, अध्यापकों की दो साल की प्रोवेशन अवधि की शर्त को समाप्त करने, स्कूलों में रिक्त चल रहे जलवाहकों के पदों को भरने, लाहौल-स्पीति जिला की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए यहां से स्कूलों को मर्ज न करने, 4-9-14 का वित्तीय लाभ प्रदान करने, किराए चल रहे जिला के सभी बीईईओ कार्यालयों के भवनों का निर्माण, जेबीटी से टीजीटी और भाषा अध्यापक के पद पर पदोन्नति को शीघ्र बहाल करके इस वर्ग के अध्यापकों को लाभान्वित करने की मांग की है।
मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने संघ को उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर महासचिव दिनेश लाल, कोषाध्यक्ष गोपाल, सचिव शेर सिंह, प्रवीण, तेंजिन दोरजे, कर्मचारी नेता मेघ सिंह, राम पाल, गणेश लाल तथा सुरेंद्र भी शामिल रहे।