फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैली ब्रिज पर बिछा रहे स्टील की प्लेटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। लेफ्ट बैंक में लकड़ी के बैली ब्रिज पर स्टील प्लेट बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। लकड़ी के फट्टों को हटाकर 90 फीट तक स्टील की प्लेटें लगाई जा रही हैं। बैली ब्रिज की खस्ता हालत और लकड़ी के फट्टों की टूट-फूट के चलते वाहनों को पुल से लेकर जाना मुश्किल हो गया था। लोगों ने पुल को जल्द ठीक करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

लोनिवि ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि मरम्मत कार्य से लेफ्ट बैंक में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ब्रिज से मनाली तक लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। जिन लोगों को मनाली से अलेउ, प्रीणी व जगतसुख की ओर जाना था, उन्हें भी अलेउ से तक पैदल आना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पीके राणा ने कहा कि पुल की लकड़ी खराब हो गई थी। इस पर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया था। पुल के लगभग 90 प्रतिशत भाग से लकड़ी के फट्टों को हटाकर स्टील की प्लेटें लगाई जा रही हैं। पहले दिन कार्य शुरू करने तथा चैनल सहित प्लेटें बिछाई जा रही हैं। काम के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा। उधर, एसडीएम रमन घरसंघी ने कहा कि पर्यटन सीजन को देखते हुए 20 दिसंबर तक पुल का कार्य पूरा किया जाएगा, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें