फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंगनाला में बिछी बर्फ, सैलानियों ने की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। दो दिन से विश्व विख्यात सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली का मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को सोलंग नाला की ढलान में पड़ी ताजा बर्फ से यहां पर्यटकों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने से पर्यटकों ने यहां बर्फ के फाहों के बीच सेल्फी और फोटो भी लिए। घाटी में हो रही बर्फबारी की सूचना पाकर पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटक उमड़ने लगे हैं। गोवा से घूमने आए सैलानी फरनैडो ने बताया कि वह पांच दिन के लिए मनाली में आए हैं। रविवार को उन्होंने सोलंगनाला पहुंचकर हिमपात होते देखा। हरियाणा से आए आदित्य ठाकुर और गरिमा ठाकुर ने बताया कि उन्हें बर्फ देखने की इच्छा थी, जो मनाली आकर पूरी हो गई है। उन्होंने बच्चों के साथ जमकर बर्फ में मस्ती की और सेल्फी लेकर इसे अपने दोस्तों व परिजनों के साथ शेयर किया है। रोहतांग के साथ सोलंगनाला में हो रही बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है। होटलों की आक्यूपेंसी में भी दस फीसदी तक उछाल आया है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के स्नो प्वाइंटों में हो रही बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए अच्छी है। इसका लाभ समर सीजन में भी पर्यटकों को मिलेगा। हिमाचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा ने बताया कि आने वाले दिनों में बर्फबारी से मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें