कुल्लू। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में
गणित विषय में पेपर सेटिंग पर भी अध्यापकों ने चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने की। बैठक में सभी खंडों के अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि जिला कुल्लू के आनी और निरमंड क्षेत्र की किताबों के लिए ड्रापिंग सेंटर रामपुर में बनाया जाए। इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को मांग पत्र भी प्रेषित किया जाएगा।
संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की गणित और साइंस विषय में भी प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाए। इन दो विषयों में भी परियोजना का कार्य होता है। अध्यापकों ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग रखी तथा कहा कि मई 2003 से बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के तहत लाने के लिए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ संघर्ष करेगा। संघ ने शिक्षा विभाग के द्वारा अवकाश के दौरान दिए जाने वाले प्रशिक्षण को रद्द करने पर भी खुशी जाहिर की। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान बधाई के पात्र हैं। इस दौरान एसपीडी घनश्याम चंद, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, यशपाल, बहादुर सिंह, राजेश, जयदर्शन, कुलदीप, मुनीष, शांति स्वरूप, दीपक प्रकाश और संदीप आदि मौजूद रहे।