फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार हादसे के कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार बस हादसे के शोक स्वरूप
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस रद्द
खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू की ओर से रविवार को आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को बंजार बस हादसे में 45 लोगों की मौत के शोक के कारण रद्द कर दिया है। बंजार हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेल विभाग के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

युवा सेवा एवं जिला खेल अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि खेल मैदान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाना था, जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन होना था। जिसमें जिला भर के खिलाड़ियों ने शामिल होना था, लेकिन बंजार हादसे के बाद मिले विभागीय निर्देशों के अनुसार इस आयोजन को रद्द करना पड़ा है। बस हादसे में जानमाल की भारी क्षति हुई है। हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने मौन रख कर प्रार्थना की। इसके साथ ही सभी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बंजार बस हादसे के बाद अब तक कुल्लू जिला में कई कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें