फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को सूत्रधार भवन सरवरी में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र और देवसदन कुल्लू में 21 से 23 जून तक आयोजित किए जाने वाले 42वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दिनेश सेन ने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र और देवसदन में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस बार भी 42वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय पाठशालाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, समूह गान, लघु नाटक, प्रिंसेस सूत्रधार, फैशन शो, लोकगीत, फिल्मी गीत तथा वाद्यवृंद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय उत्सव में प्रतियोगिताओं के अलावा संस्था के कलाकारों की ओर से भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कहा कि भव्य आयोजन के लिए संस्था के कलाकारों तथा सदस्यों ने तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं। संस्था के महासचिव एवं लोकनृत्य प्रभारी सुंदर श्याम ने बताया की भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला की ओर से शिमला ग्रीष्मोत्सव 2019 के दौरान तीन से छह जून तक राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आए सूत्रधार कला संगम के कलाकार पांच जून को कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सचिव मोनिका सागर व मंजू लता शर्मा, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, भंडार प्रभारी तिलक राज, संगीत सह प्रभारी प्रदीप कपूर व यशोदा शर्मा, वित्त सह सचिव जोगेंद्र ठाकुर, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा व लोकनृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें