फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर में उप प्रधान पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत भुंतर के चार पार्षदों ने नगर पंचायत उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव को उपायुक्त को दिया है। अविश्वास प्रस्ताव से पार्षदों ने नपं उप प्रधान को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के पार्षद अजय किशोर ने कहा कि उप प्रधान की कार्यप्रणाली से वह संतुष्ट नहीं है। उनको व्यवहार अन्य पार्षदों के साथ भी ठीक नहीं हैं। वार्ड नंबर तीन के पार्षद नरेश कहा कि उनका बर्ताव लोगों के साथ ठीक नहीं है। वह विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे है। बार्ड नंबर 2 की पार्षद चंद्रकला और वार्ड नंबर सात के पार्षद नीरत राम शर्मा ने कहा कि वार्ड के कामों को रोकने के आरोप के चलते उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को सहमति दी है। कहा कि जनता के हित के लिए उनका पद से हटना जरूरी है। नगर पंचायत भुंतर की उपप्रधान नीना राणा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें