फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ी और कोकसर से जल्द हटेंगी चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मढ़ी और कोकसर में लगाई चौकियों का हटा दिया है। जिला प्रशासन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

हर वर्ष मार्च महीने में लगाई जाने वाली चौकियों को इस वर्ष घाटी और रोहतांग दर्रा पर भारी बर्फबारी और जगह-जगह हिमखंड होने से एक अप्रैल से शुरू किया जा सका। इस दौरान हजारों की संख्या में यात्रियों ने दर्रा को पैदल पार किया और लगभग 3500 यात्री रोहतांग सुरंग के माध्यम से घाटी में प्रवेश हुए। इस साल सर्दी में गोंधला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित नेपाली मूल की एक प्रवासी मजदूर महिला अपने पांच महीने के शिशु को पीठपर उठाकर रोहतांग दर्रा को पार कर पैदल लाहौल पहुंची थी। उधर, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने कहा कि 19 मई को रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होने पर अब रोहतांग होकर स्थिति सामान्य है। ऐसे में अब जिला प्रशासन और पर्वतारोहण संस्थान मनाली ने दोनों छोर में स्थापित बचाव चौकियों को हटाने का फैसला लिया है। उधर, एसडीएम केलांग अमर नेगी बताया कि मढ़ी और कोकसर में चौकियां अब 15 नवंबर को दोबारा स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें