फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबा में बेवजह लंबे समय तक रुकने वाले पर्यटक से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/कोकसर। एक जून से बर्फ के दीदार के लिए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा तक सैलानियों को जाने की अनुमति दे दी है। लाहौल परमिट पर भी 31 मई से पर्यटक कोकसर, केलांग और उदयपुर तक पहुंचने शुरू हो गए हैं। सैलानियों को पूरे जून महीने तक रोहतांग और बारालाचा में पर्यटकों को दस से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सैलानियों को सही जानकारी नहीं मिलने से बेवजह गुलाबा और मढ़ी बैरियर में घंटों रुकना पड़ रहा है। इसके चलते लाहौल की आरे जाने वालों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। कुछ टैक्सी चालक और होटल से जुड़े व्यवसायी सैलानियों को पौ फटने से पहले रोहतांग की ओर भेजा जा रहा है। उन्हें ठंड में वाहन के भीतर समय काटना पड़ रहा है। आम जनता के साथ रोहतांग आरपार करने वालों को भी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने लाहौल आने जाने वालों सहित लाहौल परमिट पर चलने वाले टूरिस्टों के लिए समयावधि निर्धारित की है। इसके बावजूद प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि सभी हितधारक खासकर होटल और टैक्सी यूनियन पर्यटकों को समय के बारे में बताएं और गुलाबा की ओर जल्दी न भेजें। कहा कि उन्हें वहां लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। बताया कि अस्थायी बैरियर कोठी से ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। रोहतांग परमिट वाले वाहनों को कोठी से सुबह सात बजे की अनुमति दी जाएगी, जबकि इससे पहले रोहतांग के पार जाने वाले वाहन ही जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें