फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पीजीटी और एक टीजीटी पद को मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीटी और टीजीटी के लिए करें आवेदन
विज्ञापन

आदर्श स्कूल जाहलमा में एसएमसी के तहत होगी शिक्षकों की भर्ती
20 जून तक मांगे आवेदन, 25 को होंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लंबे अंतराल के बाद शिक्षकों की कमी को जूझ रहे आदर्श स्कूल जाहलमा में एसएमसी के तहत अध्यापकों की नियुक्ति करने की अनुमति मिल गई है। स्कूल में पीजीटी इतिहास, गणित और फिजिक्स, टीजीटी नॉन मेडिकल के एक-एक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

पात्र अभ्यर्थियों को 20 जून तक पाठशाला के प्रधानाचार्य कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। साक्षात्कार की तिथि 25 जून तय की गई है। जानकारी के मुताबिक जाहलमा स्कूल में रिक्त चल रहे पद पहले भरे जाने थे। लेकिन रोहतांग दर्रा बंद व चुनाव आचार संहिता के चलते भर्ती में विलंब हुआ है। अब रोहतांग दर्रा के खुल जाने व चुनाव आचार संहिता के हटते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में पाठशाला में जल्द अध्यापकों की नियुक्ति हो जाने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और उन्हें स्कूल छोड़ कर दूसरे स्कूलों को रुख नहीं करना पड़ेगा। उपमंडल उदयपुर के तहत रावमापा जाहलमा में एसएमसी के तहत अध्यापकों की नियुक्ति करने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। पहले इस पाठशाला में अध्यापकों की कमी से कई छात्र-छात्राओं को मजबूरन पढ़ाई के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष प्रेम जीत ने बताया कि पाठशाला में छात्रों की संख्या बढ़नी थी। लेकिन स्टाफ की कमी के चलते छात्रों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक अपना आवेदन प्रधानाचार्य कार्यालय जाहलमा में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती एसएमसी नियम के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें