फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की रविवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सूद ने की। इस दौरान परिवहन पेंशनरों ने निगम प्रबंधन और सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि जब सरकार बनी थी तो आश्वासन दिया था कि हर माह की सात तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाएगा। लेकिन 20 तारीख होने के बावजूद परिवहन पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आगामी लोकसभा चुनावों में परिवहन पेंशनर नोटा का बटन दबाने में भी गुरेज नहीं करेंगे। वर्तमान में करीब 6000 पेंशनर हैं। मंच मांग करता है कि परिवहन पेंशनरों की पेंशन का बजट में प्रावधान किया जाए। निगम को जो ग्रांट एड मिलती है, उसमें 200 करोड़ का प्रावधान अलग से पेंशन के लिए हो। पिछले एक साल से पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। एक साल पहले जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें भी अभी तक पेंशन नहीं लगी है। लीव इन कैशमेंट तथा ग्रेच्युटी का भुगतान भी पिछले एक साल से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि 65-70-75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5-10-15 की वृद्धि मूल वेतन में ही दी जाए। सरकार की गलत नीतियों के कारण परिवहन निगम घाटे में जा रहा है। कुल्लू में निगम की बसों से पहले कई निजी बसों को टाइम दिया गया है। निजी बसें ढालपुर में सवारियां भरकर जा रही है, जबकि सरकारी बसें ढालपुर में एक मिनट भी नहीं रुकती और यहां से खाली ही दौड़ती है। इससे निगम को घाटा होना लाजिमी है। इस दौरान रमेश कुमार, जीत राम, मदन लाल, छापे राम, मोहर सिंह, मधु, निर्मला देवी, यशपाल, मंगत राम, विरेंद्र कुमार, गंगा राम, चेत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें