फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार पर गिरा पेड़, चालक घायल

विज्ञापन
कार पर पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के मनाली के साथ लगते चौरी बिहाल में एक कार पर पहाड़ी से पेड़ गिर गया, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने मनाली अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनाली से क्लाथ की तरफ आ रही कार जब चौरी बिहाल के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ उस पर गिर गया। गाड़ी के बीचोंबीच गिरे पेड़ से घटना स्थल पर लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि यहां फोरलेन के निर्माण में लगी जेसीबी से पेड़ को हटाया और लोगों ने कार में बैठे व्यक्ति को बाहर निकाल कर मनाली अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की पीठ और सिर पर चोट लगी है। एसएचओ मनाली अनिल ठाकुर ने कहा कि घटना शनिवार शाम को हुई है। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान लुदर चंद (44) निवासी शालीन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते रोड खराब है। ऐसे में लोग इस ओर देखकर ही आवाजाही करें। गौर हो कि पिछले सप्ताह ब्यास में आई बाढ़ से कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग जगह-जगह से ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें