फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बहाली के लिए जुटा लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की मूरिंग पंचायत में बादल फटने की घटना से अनजान प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है, जबकि सड़क बहने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर बहाली के लिए मशीनरी तैनात कर दी है। घटना का कृषि, आईटी व जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मंत्री के ध्यान में मामला आने पर उन्होंने प्रशासन को मौके पर टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। गत शुक्रवार को अमर उजाला की सूचना के बावजूद प्रशासन ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पंचायत या गांव की तरफ से सूचना मिलने पर ही आगामी कार्रवाई करने का तर्क दिया था। पूर्व में भी नुकसान होने पर कोई राहत राशि न मिलने पर खफा ग्रामीणों ने प्रशासन को नुकसान की सूचना न देने की ठानी है। मौके पर पहुंची लोनिवि की मशीनरी ने सड़क बहाल करने के लिए युद्घ स्तर पर काम छेड़ दिया है। मूरिंग पंचायत के नैनगार गांव तक रविवार को सड़क बहाल होने की उम्मीद है। गत बुधवार को लाहौल घाटी के मूरिंग के गवाड़ी में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। करीब 40 मीटर सड़क बह गई थी और मटर फसल को नुकसान पहुंचा था। बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन इससे बेखबर रहा। स्थानीय महिला ऊषा ने इस संबंध में अमर उजाला को सूचना दी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि की मशीनरी मौके पर पहुंची। बादल फटने से मटर की फसल भी तबाह हो गई थी। उधर, कृषि, आईटी व जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मौके पर प्रशासन की टीम भेजी जाएगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा। उधर, लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि सड़क बहाली के लिए मशीनरी मौके पर भेजी गई है। नैनगार गांव को रविवार तक सड़क बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें