फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 ग्रामीण रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

एचआरटीसी के कुल्लू डिपो ने भेजी डिमांड
ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर चलाई जाएंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। परिवहन निगम कुल्लू डिपो की ओर से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 रूटों पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए निगम की ओर से रूटों पर बस सेवा शुरू करने के लिए डिमांड भेजी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेगी।
जिला के कई ग्रामीण रूटों पर अभी तक एक ही सरकारी बस दौड़ रही है। जिसमें सवारियां इस तरह से भरी जाती है कि बस में तिल धरने की जगह तक नहीं होती। ऐेसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है जाणा, भलाण और पाहनाला आदि रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जानी हैं। सबसे अधिक समस्या पाहनाला रूट पर आ रही है। सुबह व शाम के समय चलने वाली बसों में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीण रेवत राम, कमलेश ठाकुर, यशपाल, दिनेश और मंगत राम शर्मा ने कहा कि लोकल रूटों पर निगम की बसों में सफर करना लोगों की मजबूरी होती है । इन रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं नहीं होने से बसों में ओवरलोडिंग होती है। ऐसे में कई भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन लोकल रूटों पर एक ही बस चल रही हैं वहा अन्य बसें भी चलाई जाए। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग ने कहा कि जिला के करीब 15 रूटों पर निगम द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जानी हैं। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के रूटों में बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें