फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली लागा मेला... पर मचा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली लागा मेला... पर मचा धमाल
विज्ञापन

बंजार मेले की दूूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटियों का धमाल
अनिल और बीएस भारद्वाज ने लोकगीतों पर नचाए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या अनिल सूर्यवंशी और बीएस भारद्वाज समेत स्थानीय लोक कलाकारों के नाम रही। संध्या में कुल्लवी नाटियों पर खूब धमाल मचा। सांस्कृतिक संध्या में द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार अनिल सूर्यवंशी ने मस्ती भरी रात में सोहणी कुड़ियों का साथ है, यमला पगला दीवाना, दर्द ए दिल, कुल्लू-मनाली लागा मेला, इक अधिया मंगवाई जा रे मेरा पीने को जियू बोली रा, जय-जय शिव शंकर आदि गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। वायस ऑफ हिमालय बीएस भारद्वाज ने लाल तेरे होथडू झुरिए, घुमदे जाणा कुल्लू मनाली, बोतला फूटी हाए रे नातिया, आसे आए बराती तेरे सरला पहाड़ी और फिल्मी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक जवाहर ठाकुर को मेला कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, अतिरिक्त सीजेएम हकीकत ढांडा, डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष हेत राम, मेला कमेटी की अध्यक्षा अनीता नेगी, उपाध्यक्ष मोहर सिंह पुजारी, बीडीओ बंजार एलआर ठाकुर, नायब तहसीलदार आरएल ठाकुर, उपाध्यक्ष पंचायत समिति केबली राम, उपप्रधान जगदीश, प्रधान जय सिंह, शेर सिंह, तेजा सिंह, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष किशन ठाकुर, पंचायत समिति के सदस्य बली राम, भोपाल ठाकुर, बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल
मेला कमेटी की अध्यक्षा अनीता नेगी और पंचायत समिति अध्यक्ष हेत राम ठाकुर ने बताया कि मेले की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 18 मई को कुलदीप शर्मा और 19 मई की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों से तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें